14 जून: विश्व रक्तदाता दिवस

June 15, 2022

विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जाता है। मई 2005 में, 58वीं विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA) के दौरान, दुनिया भर के स्वास्थ्य मंत्रियों ने सर्वसम्मति से स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समर्थन की घोषणा की और WHA58.13 के संकल्प के साथ, उन्होंने विश्व रक्तदाता दिवस को एक वार्षिक कार्यक्रम के रूप में नामित किया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून, 1868 को कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन को दर्शाता है।
  • कार्ल लैंडस्टीनर को रक्त समूह प्रणाली के विकास और वर्गीकरण, रीसस (Rh) फैक्टर की खोज के लिए जाना जाता है।
  • इन्हे ट्रांसफ्यूज़न चिकित्सा के जनक के रूप में भी जाना जाता है।
  • इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो को नियमित सुरक्षित रक्तदान की आवश्यकता के बारे में जागरूक बनाना है।
  • थीम – ‘रक्तदान करना एकजुटता का कार्य है। इस प्रयास में शामिल हों और जीवन बचाएं’