16 जून: अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस

June 22, 2022

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 16 जून को अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के प्रयासों को सम्मानित करने और अपने देश में अपने परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए मनाया जाता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा – यह एक संयुक्त राष्ट्र की सर्वांगीण संस्था है, जिसमें संयुक्त राष्ट्र के समस्त सदस्य राष्ट्रों का समान प्रतिनिधित्व है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 2015 में प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पारिवारिक प्रेषण दिवस मनाने की घोषणा की गयी।
  • 2018 में संकल्प ए/आरईएस/72/281 के माध्यम से इसे स्वीकार कर लिया गया।
  • यह विकासशील देशो के लिए सबसे बड़े वित्त प्रवाहों में से एक है।
  • थीम –डिजिटल और वित्तीय समावेशन के माध्यम से पुनर्प्राप्ति और लचीलापन