21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

July 6, 2022

21 जून को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य योग के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना है और लोगों को अपने स्वास्थ्य के परत सचेत करना है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • थीम – “मानवता के लिए योग”
  • इस वर्ष की थीम वैश्विक महामारी के समय योग के महत्व पर केंद्रित है।
  • इसका उद्देश्य योग के लाभों के बारे में वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
  • इसका प्रस्ताव भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र के उद्घाटन के दौरान रखा।
  • संयुक्त राष्ट्र ने दिसंबर, 2014 में प्रस्ताव पारित किया।
  • पहला योग दिवस 2015 में राजपथ, नई दिल्ली में मनाया गया था।
  • इसने 35,985 लोगों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा योग सत्र होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।