23 जून: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस

July 13, 2022

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस या विश्व ओलंपिक दिवस 23 जून को मनाया जाता है। यह खेल, स्वास्थ्य और एक साथ रहने का एक उत्सव है। यह दिन हर किसी को साथ होने और एक उद्देश्य के साथ सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 23 जून 1894 को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना पेरिस में की गयी थी।
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पहली बार 1948 में मनाया गया था।
  • 2022 की थीम – “एक शांतिपूर्ण दुनिया के लिए साथ”
  • यह दिवस अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की नींव का प्रतीक है

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)

यह एक गैर-सरकारी खेल संगठन है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड के लौसेन में है। इसकी स्थापना 23 जून, 1894 को पियरे डी कुबरटिन और डीमित्रियोस विकेलस द्वारा की गयी थी।