7 दिसम्बर : अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस

December 7, 2019

प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

पृष्ठभूमि

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस की स्थापना 1994 में की गयी थी, इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन की 50वीं वर्षगाँठ के अवसर पर की गयी थी। 7 दिसम्बर, 1944 को 54 देशों ने  अमेरिका के शिकागो में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन कन्वेंशन  पर हस्ताक्षर किये थे। अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन सदस्य देशों के साथ मिलकर हवाई परिवहन को सभी के लिए उपयोगी बनाने के लिए कार्य करता है।