8 अक्टूबर: भारतीय वायुसेना दिवस

October 9, 2020

भारतीय वायुसेना प्रतिवर्ष 8 अक्टूबर को मनाया जाता है, भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को की गयी थी। इस वर्ष वायुसेना दिवस के अवसर पर गाज़ियाबाद के हिंडन एयरफ़ोर्स स्टेशन में भव्य परेड का आयोजन किया जायेगा। इस परेड में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया शिरकत करेंगे।

हाल ही में भारतीय वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान शामिल हुए थे। इसके अलावा भारतीय वायुसेना में स्वदेशी रूप से निर्मित तेजस लड़ाकू विमान में भी शामिल किये गये हैं। भविष्य की ज़रूरतों को मध्य नजर रखते हुए भारतीय वायुसेना के लिए AMCA नामक अत्याधुनिक विमान का निर्माण किया जा रहा है।

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को क गयी थी, आरम्भ में इसका नाम रॉयल इंडियन एयरफोर्स था। स्वतंत्रता  के बाद 1950 में इसके नाम से रॉयल हटाकार केवल इंडियन एयरफोर्स कर दिया गया। भारतीय वायुसेना में 1,39,576 से अधिक कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय वायुसेना के पास 1,720 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं।

भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य “नभः स्पर्शं दीप्तम” है। भारत के राष्ट्रपति एयरफोर्स के सर्वोच्च कमांडर होते हैं।  भारतीय वायुसेना में आजतक केवल अर्जन सिंह को ही बहुप्रतिष्ठित “मार्शल ऑफ़ द एयरफोर्स” का रैंक प्रदान किया गया था। उन्हें यह रैंक 26 जनवरी, 2002 को दिया गया था। वे एयरफोर्स के एकमात्र फाइव-स्टार रैंक अफसर थे।