21 सितम्बर: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस

September 28, 2020

प्रतिवर्ष 21 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को पहली बार 1981 में मनाया गया था।  इसका उद्देश्य वैश्विक शान्ति को बढ़ावा देना है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा मनाया जाता है।

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया था, इस प्रस्ताव को यूनाइटेड किंगडम और कोस्टा रिका द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

2001 तक इस दिवस को सितम्बर के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता था, 2001 के बाद से इस दिवस को 21 सितम्बर को मनाया जाने लगा।

2013 में इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया गया था, यह विश्व में शांति स्थापित करने तथा इसे बनाये रखने के लिए आवश्यक है।

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) एक अंतरसरकारी संगठन है, इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा शांति की स्थापना के लिए की गयी थी। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना लीग ऑफ़ नेशंस नामक संगठन के स्थान पर की गयी थी।

संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी, स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 सदस्य देश थे, वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या 193 हैं।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष अंतोनियो गुटेरेस हैं।