3 दिसम्बर : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस

December 8, 2019

प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में दिव्यांग जनों   का विकास सुनिश्चित करना है। वर्ष 2019 थीम “दिव्यांग  जनों का सशक्तिकरण तथा समावेश व समानता सुनिश्चित करना” है। यह 2030 सतत विकास लक्ष्यों का हिस्सा है।

पृष्ठभूमि

इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1992 में 47/3 प्रस्ताव करके की थी। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार विश्व भर में लगभग 1 अरब दिव्यांग जन हैं और उन्हें समाज में समावेश हेतु कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

उद्देश्य

इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांग जनों की समस्याओं को समझना तथा उनके सम्मान अधिकारों व कल्याण का समर्थन करना है। इसका उद्देश्य राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक जीवन में दिव्यांग जनों के बारे में जागरूकता फैलाना है।