13 अक्टूबर : अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस

October 14, 2020

13 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विश्व में आपदा निम्नीकरण तथा जोखिम के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस दिन नागरिकों तथा सरकार को आपदा के लिए मज़बूत व सुरक्षित समुदाय व राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया जाता है।

पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1989 में अंतर्राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा निम्नीकरण की स्थापना की थी, इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपदा निम्नीकरण तथा आपदाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। पहले इस दिवस को अक्टूबर के दूसरे बुधवार को मनाया जाता था, परन्तु 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसके लिए 13 अक्टूबर को निश्चित किया और इस दिवस का नाम बदल कर अंतर्राष्ट्रीय आपदा निम्नीकरण दिवस कर दिया गया। इसके संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 64/200 प्रस्ताव पारित किया गया था।

आपदा जोखिम निम्नीकरण के लिए सेन्डाई फ्रेमवर्क (SFDRR) 2015-30

आपदा जोखिम निम्नीकरण के लिए सेन्डाई फ्रेमवर्क को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों ने मार्च, 2015 को स्वीकृति दी थी। इसे जापान के सेन्डाई में आपदा जोखिम निम्नीकरण के तीसरे वैश्विक सम्मेलन के दौरान स्वीकृति दी गयी थी। इसे स्वीकार करना संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों की इच्छा पर निर्भर करता है। यह फ्रेमवर्क 2015 से 2030 की अवधि के लिए है। इस फ्रेमवर्क में स्थानीय निकायों, निजी क्षेत्र तथा अन्य स्टेकहोल्डर्स के बीच उत्तरदायित्व को साझा करने बल दिया गया है। इस फ्रेमवर्क को हयोगो फ्रेमवर्क फॉर एक्शन (2005-2015) के स्थान पर लाया गया है।