1 अक्टूबर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस

October 1, 2020

विश्व भर में 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने 14 दिसम्बर, 1990 को की थी। पहली बार 1 अक्टूबर, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया गया।

पृष्ठभूमि

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस की थीम “सेलेब्रेटिंग ओल्डर ह्यूमन राइट्स चैंपियंस” है। यह थीम सार्वभौमिक मानवाधिकारों की घोषणा की 70वीं वर्षगाँठ पर मानवाधिकारों की प्रतिबद्धता को दोहराती है। इस दिवस पर वृद्धजनों के हितों पर चिंतन किया जाता है तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनके मूल्यवान योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। उन सस्थाओं को भी सम्मानित किया जाता है जो वृद्ध जनों को सेवाएं प्रदान करती है। इसके दिवस द्वारा वृद्धजनों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया जाता है।

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस

21 अगस्त के प्रतिवर्ष विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की परिस्थितियों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना तथा उनकी सहायता करना है। इस दिवस के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रभावित करने वाले कारकों तथा उनकी सामाजिक स्थिति के बारे में अवगत करवाया जाता है। इस दिवस के द्वारा समाज के प्रति वरिष्ठ नागरिकों के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया जाता है। इस दिवस की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने की थी, उन्होंने 19 अगस्त, 1988 को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके 21 अगस्त को अमेरिका में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस घोषित किया था।