17 अक्टूबर : अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस

October 18, 2020

17 अक्टूबर को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य विकासशील देशों में निर्धनता को समाप्त करना है। इस दिवस के द्वारा निर्धनता में रह रहे लोगों के साथ सक्रीय साझेदारी के द्वारा उन्हें निर्धनता से बाहर लाने के प्रयास पर बल दिया जाता है। तथा उनके लिए सम्मानपूर्वक जीवन सुनिश्चित करने करने के प्रयास किया जाता है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस की थीम “Acting together to achieve social and environmental justice for all” (सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय प्राप्त करने के लिए मिलकर कार्य करना) है। इस थीम के माध्यम से सामाजिक और पर्यावरणीय न्याय प्राप्त करने की चुनौतियों पर बल दिया जायेगा।

अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस

पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने 1993 में अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया था, तत्पश्चात प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को निर्धनता उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसम्बर, 1992 को प्रस्ताव पारित किया था। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस वर्ष फादर जोसफ रेसिंसकी की  “कॉल टू एक्शन” के 30 वर्ष पूरे हो रहे हैं। फादर जोसफ रेसिंसकी की  “कॉल टू एक्शन” से ही अंतर्राष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस को मनाने की प्रेरणा मिली थी।