15 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस

October 18, 2020

15 अक्टूबर को प्रतिवर्ष विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका व उनके योगदान को सम्मानित करना है।  इस दिवस के द्वारा ग्रामीण कृषि, विकास, निर्धनता उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा को बेहतर करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका बेहतर करने में महिलाओं की भूमिका तथा योगदान को हाईलाइट किया जाता है।

थीम: Building Rural Women’s resilience in the wake of COVID-19

पृष्ठभूमि

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसम्बर, 2007 में 62/136 प्रस्ताव पारित करके की थी। पहली बार 15 अक्टूबर, 2008 को अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार धारणीय विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals – SDG) को प्राप्त करने के लिए ग्रामीण महिलाओं का सशक्तिकरण अति आवश्यक है। SDG के द्वारा निर्धनता उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा तथा महिलाओं व लड़कियों का सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जायेगा।

ग्रामीण महिलाएं विश्व की कुल जनसँख्या का ¼ हिस्सा है। इनमे से अधिकतर महिलाओं आजीविका के लिए प्राकृतिक संसाधनों तथा कृषि पर निर्भर हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के द्वारा खाद्य सुरक्षा तथा निर्धनता उन्मूलन में ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की जाती है।

भारत में प्रमुख महिला सशक्तीकरण योजनाएँ

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना

यह 2015 में शुरू की गयी थी। यह योजना देश के शिक्षित बच्चों में लिंग-आधारित लिंग चयन को रोकने के लिए शुरू की गई थी। यह शिक्षा के प्रति सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में प्रत्येक बालिका की भागीदारी सुनिश्चित करती है। इस योजना का उद्देश्य प्रत्येक बालिका की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

वन स्टॉप सेंटर योजना

इस योजना का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। यह महिलाओं को यौन शोषण, उत्पीड़न और हिंसा के अन्य रूपों में एफआईआर दर्ज करने में मदद करता है। यह पीड़ितों को एक ही स्थान पर कानूनी, चिकित्सा और पुनर्वास और अन्य सभी जरूरी चीज़े  भी प्रदान करता है।

स्वाधार गृह

इसे 2018 में लॉन्च किया गया था। यह महिलाओं की प्राथमिक जरूरतों जैसे कि भोजन, कपड़े और चिकित्सा उपचार को पूरा करती  है। यह महिलाओं को कानूनी सहायता भी प्रदान करती है।

महिला शक्ति पुरस्कार

इसे 2016 में लॉन्च किया गया था। इस योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका और स्थान को मजबूत करना है।

महिला ई हाट

यह योजना 2016 में शुरू की गई थी। यह महिलाओं के लिए उद्यमशीलता के अवसरों को आसान बनाती है। यह महिलाओं को ऑनलाइन बिक्री के बारे में शिक्षित करती है।