2 अक्टूबर : लाल बहादुर शास्त्री जयंती

October 2, 2020

2 अक्टूबर को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने विजयघाट पहुँच कर लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजली अर्पित की।  उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ स्वतंत्रता आन्दोलन में भी सक्रीय रूप से भाग लिया था। उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। उन्हें उनकी सरलता तथा नरम स्वभाव के लिए जाना जाता था।

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश के रामनगर में हुआ था। उन्होंने स्वतंत्रता आन्दोलन में सक्रीय रूप से हिस्सा लिया, वे अढाई वर्ष तक जेल में भी रहे। स्वतंत्रता के बाद वे 1951 से 1956 तक पंडित जवाहर लाल नेहरु की सरकार में रेलवे मंत्री रहे। 4 अप्रैल, 1961 से 29 अगस्त, 1963 के बीच वे देश के गृह मंत्री रहे। 9 जून, 1964 से 18 जुलाई, 1964 के बीच वे विदेश मंत्री भी रहे।

9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 के बीच वे देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे। उनके कार्यकाल में 1965 का भारत-पाक युद्ध हुआ था, इस युद्ध के दौरान उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था। 10 जनवरी, 1966 को ताशकंद समझौते के बाद युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त हुआ, उसके अगले दिन ही लाल बहादुर शास्त्री जी की निधन ताशकंद में हुआ। उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था। परन्तु उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण भी भी ज्ञात नहीं है, इस पर काफी विवाद है।