24 अक्टूबर : संयुक्त राष्ट्र दिवस

October 31, 2020

24 अक्टूबर को विश्व भर में संयुक्त राष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर लागू हुआ था। 20 अक्टूबर से 26 अक्बूटर को संयुक्त राष्ट्र सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1948 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र दिवस घोषित किया था। संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर 26 जून, 1945 को हस्ताक्षर किये गये थे तथा 24 अक्टूबर, 1945 को यह लागू हुआ था।

थीम : The Future We Want, UN We Need: Reaffirming our Collective Commitment to Multilateralism

संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) एक अंतरसरकारी संगठन है, इसकी स्थापना अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तथा शांति की स्थापना के लिए की गयी थी। संयुक्त राष्ट्र की स्थापना लीग ऑफ़ नेशंस नामक संगठन के स्थान पर की गयी थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी, स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र के 51 सदस्य देश थे, वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या 193 हैं।  इसका मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के अध्यक्ष अंतोनियो गुटेरेस हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत

संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल में भारत का सबसे बड़ा योगदान है। संयुक्त राष्ट्र के 71 शांति अभियानों में 200,000 से अधिक भारतीय अपनी सेवाएं दे रहे हैं। साथ ही, भारत संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च वित्तीय योगदानकर्ता है। इस वर्ष, भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

दो प्रमुख कारणों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता भारत के लिए महत्वपूर्ण है। वे वीटो पावर और प्रतिष्ठा हैं। वीटो पावर से भारत पाकिस्तान के खिलाफ अपने हितों की रक्षा कर सकता है। यह ठीक वैसा ही है जैसा रूस ने 2019 में यूक्रेन में हुए गृहयुद्ध पर किया था। इसके अलावा, सदस्यता वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय और अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करेगी।