19 नवम्बर : विश्व शौचालय दिवस

November 20, 2019

19 नवम्बर को विश्व भर में विश्व शौचालय दिवस मनाया जाता है। विश्व अभी भी 892 मिलियन लोग खुले में शौच करने को मजबूर है। विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य लोगों को शौचालय के उपयोग के लिए जागरुकत करना है। विश्व में सभी लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों का हिस्सा है।

 विश्व शौचालय दिवस

विश्व शौचालय दिवस की स्थापना विश्व शौचालय संगठन द्वारा वर्ष 2001 में की गयी। 12 वर्ष पश्चात् 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इसे आधिकारिक संयुक्त राष्ट्र विश्व शौचालय दिवस घोषित किया गया। इसका प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र जल संघ द्वारा प्रस्तुत किया गया था। वर्ष 2018 के विश्व शौचालय दिवस की थीम “नेचर बेस्डसोल्यूशंस” है, इसका नारा “व्हेन नेचर कॉल्स” है।