16 अक्टूबर : विश्व खाद्य दिवस

October 18, 2020

16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य व कृषि संगठन (FAO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे मुख्य कारण खाद्य सुरक्षा तथा विश्वभर में कुपोषण से पीड़ित लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता फैलाना है। यह दिवस विश्व खाद्य संगठन के सभी सदस्य देशों में मनाया जाता है, इस अवसर पर विभिन्न इवेंट आयोजित किये जाते हैं।

थीम : “Grow, Nourish, Sustain. Together”

पृष्ठभूमि

विश्व खाद्य दिवस की स्थापना नवम्बर, 1979 में FAO के सदस्य देशों के 20वें आम सम्मेलन में की गयी थी। इस दिवस को मनाने में हंगरी के खाद्य व कृषि मंत्री डॉ. पॉल रोमनी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण थी। इस दिवस को विश्वभर के 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इसके द्वारा खाद्य सुरक्षा, भूख व निर्धनता इत्यादि विषयों तथा उनके कारणों के बारे में जागरूकता फैलाई जाती है।

खाद्य व कृषि संगठन (FAO)

यह एक संयुक्त राष्ट्र की संस्था है, यह संयुक्त राष्ट्र आर्थिक व सामजिक परिषद् के अधीन कार्य करती है। इसकी स्थापना 16 अक्टूबर, 1945 को की गयी थी। इसका मुख्यालय इटली के रोम में स्थित है। वर्तमान में इसके कुल 194 सदस्य हैं।