विश्व आवास दिवस

October 9, 2020

अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व भर में विश्व आवास दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व आवास दिवस 5 अक्टूबर, 2020 को मनाया जा रहा है, इसकी थीम “Housing for All-A better Urban Future” है।

इस थीम का उद्देश्य सतत कचरा प्रबंधन में ‘फ्रंटियर टेक्नोलॉजी’ के उपयोग को बढ़ावा देना है। इसके द्वारा सतत विकास लक्ष्य 11 को प्राप्त करने का प्रयास किया जायेया, सतत विकास लक्ष्य समावेशी, सुरक्षित तथा सतत शहरों के निर्माण से सम्बंधित है।

पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र ने अक्टूबर के पहले सोमवार को विश्व आवास दिवस निश्चित किया है। इस दिवस की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव 40/202 द्वारा 1985 में की थी। पहली बार विश्व आवास दिवस को 1986 में मनाया गया था। तत्पश्चात इस दिवस को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सभी के लिए आवश्यक आवास की सुविधा प्रदान करना है।

महत्व

वर्तमान में, दुनिया की लगभग 55% आबादी शहरों में रह रही है और यह संख्या हर दिन बढ़ रही है।

सतत विकास लक्ष्य

सतत विकास लक्ष्य 11 का उद्देश्य “शहरों को समावेशी, लचीला, सुरक्षित और टिकाऊ बनाना” है। यह स्थायी शहरीकरण को वैश्विक एजेंडे के केंद्र में रखता है। इस लक्ष्य में शहरों को सुरक्षित बनाना और लचीली अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण करना शामिल है। इसमें हरित सार्वजनिक स्थान बनाना, सार्वजनिक परिवहन में निवेश, सहभागिता और समावेशी तरीकों से प्रबंधन और शहरी नियोजन में सुधार करना शामिल है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावास COVID-19 प्रतिक्रिया योजना

इसका लक्ष्य निम्नलिखित को प्राप्त करना है :

  • समुदाय-संचालित समाधानों और स्थानीय सरकारों का समर्थन करना
  • साक्ष्य-आधारित मानचित्रण प्रदान करना और सूचित निर्णय के लिए शहरी डेटा और ज्ञान प्रदान करना
  • आर्थिक प्रभाव को कम करना।

ऐसा इसलिए है, क्योंकि युद्ध क्षेत्र, शरणार्थी शिविरों, झुग्गियों में रहने वाले लोग महामारी के कारण सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग ने शहरी सरकारों को COVID -19 के आर्थिक प्रभावों का मुकाबला करने के लिए समर्थन का प्रस्ताव दिया है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि अफ्रीका के शहर इस क्षेत्र की जीडीपी के 50% से अधिक में योगदान करते हैं।