10 अक्टूबर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

October 11, 2020

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन विश्व मानसिक स्वास्थ्य संघ द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग किया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य विश्व भर में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाना है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ अंतर्राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ तथा United for Global Mental Health मिलकर कार्य कर रहे हैं।

इस वर्ष आत्महत्या रोकथाम पर फोकस किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रत्येक 40 सेकंड में एक व्यक्ति की मृत्यु आत्महत्या के कारण होती है।

महत्व

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अन्सुआर प्रतिवर्ष विश्व भर में लगभग 8 लाख लोगों की मौत आत्महत्या के कारण होती है। इसमें से 79% आत्महत्या की घटनाएँ मध्यम आय-वर्गीय देशों में होती हैं। आत्महत्या में मरने वाले अधिकतर लोग 15 से 29 आयुवर्ग के होते हैं। आत्महत्या इस आयुवर्ग में मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण है।

भारत में आत्महत्याएं

लांसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल के मुताबिक 2018 में भारत में आत्महत्या के कारण 2.30 लाख मौतें हुईं। गौरतलब है कि भारत में अभी भी आत्महत्या की रोकथाम के लिए कोई मज़बूत नीति नहीं है। 1990 में चीन में आत्महत्या की दर सबसे अधिक थी। चीन सरकार द्वारा कीटनाशक की पहुँच सीमित किये जाने के बाद आत्महत्या की दर में काफी कमी दर्ज की गयी थी।