4-10 अक्टूबर: विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

October 9, 2020

विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह अन्तरिक्ष से सम्बंधित सबसे बड़ा इवेंट है, इसमें 80 से अधिक देश हिस्सा ले रहे हैं। इसकी थीम ‘उपग्रह जीवन को बेहतर बनाते हैं’  (Satellites improve life) है। विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह को 4 अक्टूबर, 1957 को लांच किया गया था। इस दिन प्रथम मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक 1 को लांच किय गया था।

इतिहास

विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह संघ ने 1980 में विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह के समन्वय का कार्य शुरू किया। स्पेस वीक के मुख्यालय की स्थापना अमेरिका में की गयी थी। 1999 के बाद विश्व अन्तरिक्ष सप्ताह का समन्वय संयुक्त राष्ट्र द्वारा किया जाने लगा।

स्पुतनिक

स्पुतनिक मानव निर्मित पहला उपग्रह था, इसके 1957 में अन्तरिक्ष में लांच किया गया था। इस उपग्रह को सोवियत संघ ने लांच किया था। यह उपग्रह पृथ्वी की निम्न कक्षा में परिक्रमा करता था। तीन सप्ताह के बाद इस उपग्रह की बैटरी ने काम करना बंद कर दिया था और यह उपग्रह निष्क्रिय हो गया था। इसके बाद सोवियत संघ और अमेरिका के बीच शीतयुद्ध काल में अन्तरिक्ष की दौड़ शुरू हुई।

अंतर्राष्ट्रीय मानव उड़ान दिवस

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस के रूप में घोषित किया था। 12 अप्रैल 1961 को पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान रूसी कॉस्मोनॉट यूरी गगारिन ने भरी थी। 1957 में पहले मानव निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक I को बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था। 12 अप्रैल, 1961 को यूरी गगारिन पृथ्वी की सफलतापूर्वक परिक्रमा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे।