करमबीर सिंह बने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख

December 15, 2019

करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के नए चीफ बने, उन्होंने एडमिरल सुनील लाम्बा का स्थान लिया है। एडमिरल सुनील लाम्बा 31 मई को सेवानिवृत्त हुए। इससे पहले  वाईस एडमिरल करमबीर सिंह पूर्वी नौसैनिक कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में कार्यरत्त थे।

भारतीय नौसेना

देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा का भार भारतीय नौसेना पर है। वर्तमान में भारतीय नौसेना में 67,228 सैनिक/कर्मचारी कार्यरत्त हैं। भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 ईसवी में हुई थी। महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी को भारतीय नौसेना का पिता कहा जाता है।भारतीय नौसेना का आदर्श वाक्य “शं नो वरुणः” है।

मार्च 2018 के अनुसार भारतीय नौसेना के पास एक एयरक्राफ्ट कैरिएर, 1 उभयचर परिवहन डॉक, 8 लैंडिंग शिप टैंक, 11 डिस्ट्रॉयर, 13 फ्रिगेट, 1 परमाणु उर्जा संचालित पनडुब्बी, 1 बैलिस्टिक मिसाइल युक्त पनडुब्बी, 14 परंपरागत पनडुब्बीयां, 22 कार्वेट, 4 फ्लीट टैंकर तथा अन्य कई पोत हैं।