लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

December 2, 2019

लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गयी हैं। वे ऑपरेशनल प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 2 दिसम्बर को नौसेना में शामिल हुई। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गयी हैं।  इससे पहले नौसेना में महिला अधिकारी एयर ट्रैफिक कण्ट्रोल अधिकारी तथा पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करती थीं।

लेफ्टिनेंट शिवांगी

लेफ्टिनेंट शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर से हैं। उन्होने DAV पब्लिक स्कूल मुज़फ्फरपुर से स्कूली पढ़ाई की है। उन्होंने भारतीय नौसेना में शार्ट सर्विस कमीशन में शामिल किया गया था। उन्होंने वाईस एडमिरल ए.के. चावला द्वारा जून, 2019 में औपचारिक रूप से कमीशन किया गया था।