भारत और अमेरिका के बीच प्रथम त्रि-सेवा अभ्यास -‘टाइगर ट्राइंफ’

November 10, 2019

भारत एवं अमेरिका के बीच त्रि-सेवा अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ’ का आयोजन आंध्र प्रदेश में किया गया। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया गया । इसका आयोजन 13 से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस अभ्यास में भारत की ओर से लगभग 1200 सैनिक हिस्सा लेंगे, जबकि अमेरिका की ओर से लगभग 500 सैनिक हिस्सा लेंगे।

यह ऐसा दूसरा अवसर था जब भारत थल सेना, नौसेना तथा वायुसेना सहित किसी दूसरे देश के साथ त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास किया , इससे पहले भारत ने 2017 में रूस के व्लादिवोस्टोक में त्रि-सेवा युद्ध अभ्यास ‘इंद्र’ में हिस्सा लिया था।

टाइगर ट्राइंफ त्रि-सेवा अभ्यास

यह भारत और अमेरिका के बीच प्रथम त्रि-सेवा अभ्यास हुआ। इसका मुख्य फोकस मानवीय सहायता तथा आपदा राहत ऑपरेशन था। इसका आयोजन बंगाल की खाड़ी के साथ पूर्वी तट पर किया जायेगा। इसका आयोजन इंटीग्रेटेड डिफेन्स स्टाफ के तहत किया जायेगा।