अजेय वारियर : भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच किया सैन्य अभ्यास

February 11, 2020

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 13 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजेय वारियर’ का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का आयोजन 2005 से किया जा रहा है।

इस अभ्यास में 120 सैनिक हिस्सा लेंगे। यह इस अभ्यास का पांचवां संस्करण है। इस अभ्यास का आयोजन सेलिस्बरी प्लेन्स में किया जाएगा।

सेलिस्बरी प्लेन्स चाक पठार में स्थित है। इसे स्टोनहेंज नामक पुरातत्व स्मारक के लिए जाना जाता है।

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 2004 से ‘कोंकण अभ्यास’ का नामक संयुक्त नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जबकि 2006 से दोनों देशों के बीच इंद्र धनुष अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। यह एक संयुक्त हवाई अभ्यास  है ।

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच रक्षा सम्बन्ध सीमित है। भारत ने यूनाइटेड किंगडम से 123 हॉक एडवांस्ड जेट ट्रेनर एयरक्राफ्ट लिए हैं।