असम राइफल्स द्वारा नागालैंड में किया गया युद्ध स्मारक का निर्माण February 8, 2020
असम राइफल्स ने नागालैंड में 357 शहीदों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण किया। इन 357 शहीदों ने उत्तर पूर्वी राज्यों में उग्रवाद के विरुद्ध कार्य किया। यह राज्य में बनाया गया इस प्रकार का पहला स्मारक है। इस प्रकार के स्मारक का निर्माण असम मोकोकचुंग में भी किया गया है। इस युद्ध स्मारक का निर्माण गोलाकार में किया गया है।
वीर स्मृति : वीर स्मृति नागालैंड के कोहिमा में द्वितीय विश्व युद्ध की कब्रगाह है।
असम राइफल्स
असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है, इसका गठन वर्ष 1835 में किया गया था। वर्तमान समय में असम राइफल्स में 63,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत्त हैं। असम राइफल्स आंतरिक सुरक्षा, उग्रवादी विरोधी ऑपरेशन, सीमा सुरक्षा, आपातकालीन सहायता समेत कई कार्य का निर्वहन करता है।