निमोनिया से होने वाले मौतों में भारत दूसरे स्थान पर : यूनिसेफ रिपोर्ट

November 17, 2019

14 नवम्बर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में विश्व भर मे निमोनिया के कारण  पांच वर्ष से कम आयु की बच्चों की होने वाली मौतों में भारत दूसरे स्थान पर है। विश्व भर में 2018 में आठ लाख से अधिक बच्चों की मौत हुई जिनकी उम्र पांच वर्ष से कम थी। यह रोग टीकाकरण के द्वारा रोका जा सकता है, परन्तु अभी भी इससे काफी बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं।

मुख्य बिंदु

  • निमोनिया के कारण जिन देशों में सबसे ज्यादा बच्चों की मौतें हुई : नाइजीरिया, भारत, पाकिस्तान, कांगो तथा इथियोपिया।
  • 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों की 15% मौतें निमोनिया के कारण हुई हैं।
  • निमोनिया के कारण होने वाली लगभग आधी मौतें वायु प्रदूषण से सम्बंधित हैं।

कारण

  • अपर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएँ
  • पेयजल की सुविधा का अभाव
  • घर के अन्दर वायु प्रदूषण
  • कुपोषण

सुझाव

  • निमोनिया का सामना करने के लिए अधिक निवेश
  • मज़बूत वैश्विक प्रतिबद्धता