12 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस

April 25, 2022

मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 12 अप्रैल 1961 में यूरी गगारिन की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अप्रैल, 2011 में 12 अप्रैल को मानव अन्तरिक्ष उड़ान का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए एक प्रस्ताव जारी किया था।

उद्देश्य –

इसका मुख्य उद्देश्य सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने में अंतरिक्ष के योगदान की फिर से पुष्टि करना है।

12 अप्रैल को मनाने का कारण –

1957 में, सर्वप्रथम मानव द्वारा निर्मित पृथ्वी उपग्रह स्पुतनिक को बाहरी अंतरिक्ष में लॉन्च किया। 12 अप्रैल, 1961 को, यूरी गगारिन पृथ्वी की सफलतापूर्वक परिक्रमा करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। इससे बाहरी अंतरिक्ष के लिए मानवीय प्रयास खुले।