13 जून: अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस

June 14, 2022

अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस 13 जून को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में ऐल्बिनिज़म से प्रभावित व्यक्तियों के मानवाधिकारों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • एल्बेनिज्म एक अनुवांशिक बीमारी लेकिन असंक्रामक बीमारी है जो व्यक्ति में जन्म से होती है।
  • इसमें त्वचा, बालों और आंखों को रंग प्रदान करने वाले पिग्मेंट कम होने के कारण इनके रंग सफेद या हल्के हो जाते हैं।
  • इस दिवस का उद्देश्य ऐल्बिनिज़म से पीड़ित लोगो को भेदभाव और हिंसा से मुक्त कराना है।
  • इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस का विषय है – ‘हमारी आवाज़ सुनने में एकजुट‘ है।
  • यूरोप और उत्तरी अमेरिका में, 17,000 में से एक तथा अफ्रीका में 1,400 में से एक व्यक्ति ऐल्बिनिज़म से प्रभावित होता है।