19 अप्रैल : विश्व यकृत दिवस

April 26, 2022

मानव शरीर में यकृत (लीवर) के बारे में जागरूकता और इसके महत्व के बारे में जानकारी बढाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लीवर दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत में लीवर की बीमारियां मृत्यु का 10वां सबसे आम कारण है।

यकृत

  • यह दूसरा सबसे बड़ा अंग है और हमारे शरीर के पाचन तंत्र का एक मुख्य अंग है।
  • मानव जो कुछ भी उपभोग करता है वह यकृत से होकर गुजरता है।
  • यह संक्रमण से लड़ता है, विषाक्त पदार्थों का निष्कासन करता है, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है, रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है, प्रोटीन का निर्माण करता है और पाचन में मदद करने के लिए पित्त का रिसाव करने का कार्य भी करता है।