19 जून : विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस

June 28, 2022

विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर, 2008 को सिकल सेल रोग को एक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में मान्यता देने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह एक अनुवांशिक रोग है, इसमें लाल रक्त कोशिकाएं दरांती के आकार की होती हैं।
  • प्रथम विश्व सिकल सेल दिवस वर्ष 2009 में मनाया गया था।
  • इसका उद्देश्य इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रभावी नियंत्रण प्राप्त करना है।
  • 2020 में इस दिवस पर पिरामल फाउंडेशन द्वारा तैयार सिकल सेल सपोर्ट पोर्टल लॉन्च किया गया।