19वीं शांगरी-ला वार्ता सिंगापुर में संपन्न

June 15, 2022

19वीं शांगरी-ला वार्ता 10 जून को सिंगापुर में शुरू की गयी। विश्व के 40 से अधिक देशों और क्षेत्रों के करीब 500 अधिकारी और विद्वान इसका हिस्सा बने, जिनमें कई मंत्री और वरिष्ठ रक्षा पदाधिकारी सम्मिलित हैं। 19वीं शांगरी-ला वार्ता का आयोजन दो साल बाद 10 जून से 12 जून, 2022 तक सिंगापुर में किया गया।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • यह एशिया का प्रमुख रक्षा शिखर सम्मेलन है।
  • इसका आयोजन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) द्वारा किया जाता है।
  • शांगरी-ला डायलॉग को आधिकारिक तौर पर एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन के रूप में जाना जाता है।
  • रक्षा मंत्री, एशिया-प्रशांत राज्यों के सैन्य प्रमुख और मंत्रालयों के स्थायी प्रमुख इस संवाद का हिस्सा बनते है।
  • 2002 से सिंगापुर के शांगरी-ला होटल में आयोजित होने से इसको शांगरी-ला वार्ता कहा जाता है।