2 अप्रैल : विश्व ऑटिज्म दिवस

April 13, 2022

विश्व ऑटिज्म दिवस 2 अप्रैल को मनाया जाता है। इसको 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नामित किया गया था। यह संयुक्त राष्ट्र के 7 आधिकारिक स्वास्थ्य विशिष्ट दिनों में से एक है।

ऑटिज्म –

यह एक विकासात्मक विकार है ऑटिज्म के लक्षण आमतौर पर बच्चे के पहले तीन वर्षों के दौरान पहचाने जा सकते हैं। ऑटिज्म के लक्षण का धीरे-धीरे विकास होता है। यह विकार आनुवंशिक और पर्यावरणीय कारकों के संयोजन से सम्बंधित होता है। 2015 तक दुनिया भर में ऑटिज्म से लगभग 24.8 मिलियन लोग प्रभावित थे। यह विकार महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होता है।

ऑटिज्म के लिए भारत सरकार की पहल-

  • ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और एकाधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय ट्रस्ट
  • समर्थ योजना के अंतर्गत आवास प्रदान करती है।
  • घरौंदा (दिव्यांग वयस्कों के लिए सामूहिक गृह और पुनर्वास गतिविधियाँ)
  • निरामय स्वास्थ्य बीमा योजना
  • विकास डे केयर
  • यात्रा, कराधान आदि में रियायतें।