2022 फ़ील्ड्स मेडल के विजेताओं की घोषणा July 28, 2022
5 जुलाई, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय गणितीय संघ (IMU) ने 2022 फील्ड मेडल के विजेताओं की घोषणा की। फील्ड मेडल को अक्सर गणित के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के रूप में वर्णित किया जाता है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह मेडल प्रत्येक चार वर्ष में 40 वर्ष से कम आयु के एक या एक से अधिक गणितज्ञों को दिया जाता है।
- विजेताओं की घोषणा हेलसिंकी में एक पुरस्कार समारोह में की गई।
- IMU का उद्देश्य गणित के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
- यूक्रेन की नंबर थिओरिस्ट मैरीना वियाज़ोवस्का चार विजेताओं में से एक है।
- जेम्स मेनार्ड: “अभाज्य संख्याओं की रिक्ति” पर अपने निष्कर्षों के लिए प्रसिद्ध है।
- जून हुह: ज्यामितीय संयोजन के क्षेत्र को बदल दिया है।
- ह्यूगो डुमिनिल-कोपिन: संभाव्यता सिद्धांत के विशेषज्ञ हैं।