21 अप्रैल : विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस

April 26, 2022

संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व रचनात्मकता और नवाचार दिवस 21 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नवाचार और रचनात्मकता के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करता है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

  • संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन) और UNOSSC (दक्षिण-दक्षिण के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय) द्वारा प्रकाशित ‘क्रिएटिव इकॉनमी रिपोर्ट’ के अनुसार 21वीं शताब्दी में रचनात्मकता और नवाचार किसी देश की दो प्रमुख संपत्ति हैं
  • इस समय, जब COVID-19 के कारण अंतर्राष्ट्रीय लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न रही है, वैश्विक अर्थव्यवस्था को चालू रखने के लिए प्रमुख आर्थिक खिलाड़ियों के लिए रचनात्मक होना महत्वपूर्ण है।

महत्व

इस रिपोर्ट के अनुसार रचनात्मक उद्योग और संस्कृति किसी देश की प्रमुख आर्थिक रणनीति होनी चाहिए। इन उद्योगों में दुनिया भर में 2.25 बिलियन अमरीकी डालर राजस्व पैदा करने की क्षमता है। यह दुनिया भर में 29.5 मिलियन नौकरियों का उत्पादन करने में सक्षम है।