21 मई : अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस

May 24, 2022

21 मई को, संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस मनाता है। अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस का संकल्प 2019 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा अपनाया गया था।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 2005 से दुनिया के मुख्य चाय उत्पादक देशों जैसे श्रीलंका, भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, नेपाल, केन्या, मलेशिया, मलावी, युगांडा और तंजानिया आदि देशो में मनाया जा रहा है।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक चाय व्यापार के प्रभाव के बारे में नागरिकों, सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

उद्देश्य

इस दिन का मुख्य लक्ष्य चाय के सतत उत्पादन को बढ़ावा देना और गरीबी और भूख से लड़ने के लिए जागरूकता बढ़ाना है।

सतत विकास लक्ष्य (SDG)

  • लक्ष्य 1: गरीबी कम करना
  • लक्ष्य 2: भूख से लड़ना
  • लक्ष्य 5: महिला सशक्तिकरण
  • लक्ष्य 15: स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र का सतत उपयोग