25 अप्रैल : विश्व मलेरिया दिवस

April 29, 2022

विश्व स्वास्थ्य संगठन और कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष, विश्व मलेरिया दिवस की थीम निम्नलिखित है :

थीम: Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives.

मलेरिया –

मलेरिया प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होता है। इंसानों में यह बीमारी मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलती है।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • विश्व मलेरिया दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चिह्नित 11 आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है, अन्य दस विश्व एड्स दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व क्षय रोग दिवस, विश्व रोगी सुरक्षा दिवस, विश्व रक्तदाता दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस और विश्व रोगाणुरोधी जागरूकता सप्ताह है।
  • विश्व मलेरिया दिवस की स्थापना विश्व स्वास्थ्य सभा के 60वें सत्र द्वारा की गई थी। पहले इसे व्यापक रूप से अफ्रीकी मलेरिया दिवस के रूप में जाना जाता था।