6 अप्रैल : अंतर्राष्ट्रीय विकास और शांति खेल दिवस April 15, 2022
6 अप्रैल को, विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन दिवस का उद्देश्य समाज में खेलों के महत्व को उजागर करना है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह दिवस विश्व भर में विभिन्न समुदायों की सद्भाव और शांति पर खेलों के कारण सकारात्मक प्रभाव को चिन्हित करता है।
- खेल सामाजिक संबंधों, शांति और सतत विकास को बढ़ावा देते है।
- 6 अप्रैल को चुना जाने का कारण यह है की 1896 में एथेंस में पहली बार आधुनिक ओलंपिक का आयोजन हुआ था।
दिवस का इतिहास
2013 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की घोषणा के अनुसार 6 अप्रैल को विकास और शांति के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में चिन्हित है।