6 जून : रूसी भाषा दिवस

June 6, 2022

संयुक्त राष्ट्र हर साल 6 जून को रूसी भाषा दिवस मनाता है। इसकी स्थापना यूनेस्को (UNESCO) द्वारा 2010 में की गयी थी।

महत्त्वपूर्ण बिंदु

अलेक्जेंडर पुश्किन के जन्म दिवस पर रूसी भाषा दिवस मनाया जाता है। वह एक रूसी कवि थे और उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है।

एलेक्ज़ेंडर पुश्किन

उन्होंने अपनी पहली कविता तब प्रकाशित की जब वह 15 वर्ष के थे। उनका जन्म मास्को में हुआ था। पुश्किन की सबसे प्रसिद्ध कविता ‘ओड टू लिबर्टी’ थी जिसके कारण उनका निर्वासन हुआ।

संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस

संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषावाद जश्न मनाने के लिए फरवरी 2010 में शुरू किया गया। संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस संगठन की छह आधिकारिक भाषाओं को बढ़ावा देते हैं। संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, अरबी, चीनी, स्पेनिश, रूसी और फ्रेंच हैं। वे निम्नलिखित तिथियों पर मनाये जाते हैं :

अरबी-दिसंबर 18
अंग्रेजी-अप्रैल 23
चीनी-अप्रैल 20
फ्रेंच-मार्च 20
रूस– 6 जून