अमेरिकी रक्षा बजट और हिन्द-प्रशांत रणनीति

April 12, 2022

राष्ट्रपति जो बाईडेन द्वारा अमेरिका की हिन्द-प्रशांत रणनीति को समर्थन देने के लिए प्रस्तावित 1.8 बिलियन डालर की घोषणा की गई है।

मुख्य बिंदु :

  • चीन के द्वेषपूर्ण व्यवहार का सामना करने के लिए अन्य 400 मिलियन डालर की भी घोषणा की गई है।
  • ये दोनों घोषणाएं 773 बिलियन अमरीकी डालर के वार्षिक रक्षा बजट का ही एक भाग हैं जिसकी घोषणा अमेरिका के द्वारा वर्ष 2023 के लिए की है। व्हाइट हाउस ने इस बजट को अमेरिकी कांग्रेस को प्रस्तुत कर दिया।
  • 1.8 बिलियन अमरीकी डालर की घोषणा की गई है ताकि एक खुला और मुक्त, सुरक्षित, जुड़ा और लचीला हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को अमेरिका द्वारा समर्थन किया जा सके।
  • चाइनीज मालिगन इन्फ्लुएंस फण्ड के लिए 400 मिलियन अमरीकी डालर निश्चित किए गए हैं।
  • यूक्रेन के लिए 682 मिलियन डालर भी निर्धारित किए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 219 मिलियन अमरीकी डालर की वृद्धि है।

हिन्द एवं प्रशांत महासागर में संयुक्त राज्य अमेरिका की भूमिका

हिन्द एवं प्रशांत महासागर क्षेत्र में अमेरिका अपनी भूमिका को लगातार शक्तिशाली कर रहा है। यह लंबे समय के भागीदारों और सहयोगियों के साथ अपने सहयोग का फैलाने के मौके ढूंढ रहा है। अमेरिका अपने भागीदारों के मध्य नई रक्षा और सुरक्षा, राजनयिक, उभरती और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी के साथ ही आपूर्ति श्रृंखला, वैश्विक स्वास्थ्य और जलवायु पहल गठजोड़ को भी जोड़ना चाहता है।

अमेरिका चीन से होने वाली रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को प्राथमिकता प्रदान कर रहा है और बीजिंग और मॉस्को की आक्रामकता का विरोध करने और उसे रोकनेहेतु भागीदारों और सहयोगियों के साथ काम कर रहा है।