कोविड-19 पर दूसरा वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन

May 17, 2022

महत्वपूर्ण बिंदु

  • COVID-19 पर दूसरा वैश्विक शिखर सम्मेलन हाल ही में वर्चुअली आयोजित किया गया।
  • इस शिखर सम्मेलन की सह-मेजबानी अमेरिका, बेलीज, जर्मनी, इंडोनेशिया और सेनेगल द्वारा की गई।

दूसरे वैश्विक COVID शिखर सम्मेलन की थीम – Preventing Pandemic Fatigue and Prioritizing Preparedness.

COVID-19 पर दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन के उद्देश्य

  • वैश्विक वैक्सीन कवरेज बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाना।
  • परीक्षणों और उपचारों तक पहुंच बढ़ाना।
  • स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा।
  • भविष्य के स्वास्थ्य संकटों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।

भारत की प्रतिबद्धताएं

  • भारत ने कहा कि वह पात्र आबादी तक COVID-19 बूस्टर खुराक के कवरेज का विस्तार करने के प्रयास जारी रखेगा और भारत की वयस्क आबादी के लिए पूर्ण टीकाकरण कवरेज की दिशा में प्रयास करेगा।
  • भारत ने हाल के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए आवंटित बढ़े हुए धन पर प्रकाश डाला और कहा कि इससे एकीकृत सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं की संख्या में वृद्धि होगी।
  • भारत ने यह भी कहा कि वह पड़ोसी देशों को टीकों की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है और COVID-19 जीनोमिक डेटा साझा करेगा।