11वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन

November 8, 2019

13 नवम्बर, 2019  को ब्राज़ील में को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीम “नवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकास” है।इस शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स देशों में आपसी सहयोग तथा आर्थिक विकास के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। शिखर सम्मेलन के अंत में संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जायेगा।

ब्रिक्स (BRICS)

ब्रिक्स समूह 5 देशों की तेज़ी से उभरती हुई विश्व की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।  ब्रिक्स समूह की स्थापना 2006 में की गयी।  प्रारम्भ में इसमें ब्राज़ील, रूस, भारत और चीन शामिल थे परन्तु 2010 में इस समूह में दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया।

2018 में ब्रिक्स देशों का सकल घरेलु उत्पाद (GDP)18.6 ट्रिलियन डॉलर है, जो कि विश्व जीडीपी का 23.2% है।

ब्रिक्स देश

  1. ब्राज़ील
  2. रूस
  3. भारत
  4. चीन
  5. दक्षिण अफ्रीका