एक्स खान क्वेस्ट 2022 का आयोजन

July 13, 2022

बहुराष्ट्रीय शांति अभ्यास “एक्स खान क्वेस्ट -2022” 20 जून, 2022 को मंगोलिया के उलानबटार में “पीस सपोर्ट ऑपरेशंस ट्रेनिंग सेंटर” में संपन्न हुआ।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • एक्स खान क्वेस्ट 2022 का आयोजन 6 जून से 20 जून, 2022 तक किया गया था।
  • खान क्वेस्ट 2022 मंगोलिया में आयोजित एक बहुराष्ट्रीय शांति अभियान है।
  • भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व लद्दाख स्काउट्स के एक दल द्वारा किया गया है।
  • नोमेडिक एलिफेंट अन्य सैन्य अभ्यास है जिसका आयोजन दोनों देशों के बीच किया जाता है।