फ्रैंक विल्जेक बने टेंपलटन पुरस्कार 2022 के विजेता

May 18, 2022

2022 टेम्पलटन पुरस्कार एक सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी फ्रैंक विल्जेक को प्रदान किया गया। वह टेंपलटन पुरस्कार प्राप्त करने वाले छठे नोबेल पुरस्कार विजेता बने हैं।

विल्ज़ेक के कुछ महत्वपूर्ण प्रकाशन

  • 2021- “Fundamentals: Ten Keys to Reality Fundamentals
  • 2008- “The Lightness of Being

टेंपलटन पुरस्कार

यह एक ऐसे व्यक्ति को प्रतिवर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है जो जीवित है और जिसकी मेधावी उपलब्धियां सर जॉन टेम्पलटन की परोपकारी दृष्टि को आगे बढ़ाती हैं। उनका विज़न ब्रह्मांड और मानव जाति के बारे में गहनतम प्रश्नों को समझने के उद्देश्य से विज्ञान की शक्ति का दोहन करने पर केन्द्रित है।

टेंपलटन पुरस्कार की स्थापना

वर्ष 1972 में यह पुरस्कार जॉन टेम्पलटन द्वारा स्थापित, प्रशासित और वित्त पोषित किया गया था। वर्तमान में, यह पुरस्कार जॉन टेम्पलटन फाउंडेशन, टेम्पलटन वर्ल्ड चैरिटी फाउंडेशन और टेम्पलटन धर्म ट्रस्ट द्वारा सह-वित्त पोषित है। यह पुरस्कार वर्तमान में जॉन टेम्पलटन फाउंडेशन द्वारा प्रशासित है।