वर्ष 2020 के लिए गुयाना बना G-77 समूह का अध्यक्ष

January 23, 2020

दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को हाल ही में G-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है। 2019 में G77 की अध्यक्षता फिलिस्तीन के पास थी। G77 की स्थापना 1964 में जिनेवा में की गयी थी, यह विकासशील देशों का अंतर-सरकारी संगठन है। भारत भी इस समूह का सदस्य है।

G-77 समूह 

G-77 समूह में 134 देश शामिल हैं। G-77 विकासशील देशों को अंतरसरकारी समूह है। भारत भी इस समूह का अध्यक्ष है। G-77 की स्थापना 1964 में 77 विकासशील देशों ने जिनेवा में की गयी थी। 2018 में G-77 का अध्यक्ष मिस्र था, 2019 के लिए फिलिस्तीन को G-77 का अध्यक्ष चुना गया था। यह समूह साझा आर्थिक सहयोग के लिए कार्य करता है।

गुयाना

गुयाना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी जॉर्जटाउन में स्थित है। गुयाना की 39.8% जनसँख्या भारतीय मूल की है तथा 24.8% लोग हिन्दू धर्म के अनुयायी हैं। गुयाना 23 फरवरी, 1970 को गणतंत्र बना था। इसका क्षेत्रफल 2,14,970 वर्ग किलोमीटर है। इसकी जनसँख्या 7,83,769 है। उत्तर में गुयाना की सीमा अटलांटिक महासागर से लगती है, दक्षिण व दक्षिण-पूर्व में इसकी सीमा ब्राज़ील से लगती है जबकि पूर्वी में इसकी सीमा सूरीनाम से लगती है।