भारत और अमेरिका BECA संधि पर हस्ताक्षर किये

October 31, 2020

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जय शंकर अपने संयुक्त राज्य अमेरिकी समकक्षों मार्क एस्पर और माइक पोम्पेओ के साथ 2 + 2 संवाद किया । यह वार्ता 26 अक्टूबर 2020 से 27 अक्टूबर 2020 के बीच हुई।

मुख्य बिंदु

इस वार्ता के दौरान भारत और अमेरिका चौथे और अंतिम मूलभूत सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये , जिसे BECA कहा जाता है। BECA का पूर्ण स्वरुप  जियो स्थानिक सहयोग के लिए बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौता है।

इसके अलावा दोनों देश 3 बिलियन अमरीकी डालर मूल्य के सौदे पर हस्ताक्षर किये। इसमें छह अपाचे अटैक हेलीकाप्टर और रोमियो नेवल हेलीकॉप्टर शामिल हैं। इसके साथ 2007 से संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ भारतीय रक्षा सौदों का कुल मूल्य 21 बिलियन अमरीकी डालर हो जाएगा।

पृष्ठभूमि

भारत ने पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ निम्नलिखित समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं :

  • 2002 में GSOMIA
  • 2016 में LEMOA
  • 2018 में COMCASA

BECA

यह समझौता भारत को संयुक्त राज्य अमेरिका के भू-स्थानिक मानचित्रों का उपयोग करने की अनुमति देगा। यह अमेरिका से सशस्त्र मानवरहित हवाई वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए एक महत्वपूर्ण अग्रदूत है। ऐसा ही एक यूएवी प्रीडेटर-बी है।

GSOMIA

GSOMIA का पूर्ण स्वरुप General Security of Military Information Agreement है। यह 2002 में हस्ताक्षरित किया गया था।यह देशों के सेना को उनके द्वारा एकत्रित खुफिया जानकारी साझा करने की अनुमति देता है। यह देशों के बीच सैन्य सूचनाओं के आदान-प्रदान और सुरक्षा के लिए एक फ्रेमवर्क प्रदान करता है।

LEMOA

LEMOA का पूर्ण स्वरुप Logistics Exchange Memorandum of Agreement है। यह देशों को एक-दूसरे की सैन्य सुविधाओं तक पहुंच प्राप्त करने की अनुमति देता है। इसमें ईंधन भरने और पुनःपूर्ति शामिल है। 2016 में इस पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के तहत, अक्टूबर 2020 में, अमेरिकी विमान पहली बार अंडमान और निकोबार द्वीप पर ईंधन भरने के लिए उतरे थे।

COMCASA

COMCASA का पूर्ण स्वरुप Communications and Information Security Memorandum of Agreement है। यह 10 साल के लिए वैध है। इसका उद्देश्य संयुक्त राज्य अमेरिका से अत्यधिक संवेदनशील संचार सुरक्षा उपकरणों को भारत में स्थानांतरित करना है। इससे दोनों देशों के सशस्त्र बलों के बीच इंटरओपेराबिलिटी को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।