अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक  में भारत को 40वां स्थान

February 7, 2020

5 फरवरी, 2020 को यू.एस. चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र (GIPC) ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में 53 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है।

इस सूचकांक में भारत से सम्बंधित प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं :

  • इस सूचकांक में भारत 4 स्थानों की गिरावट के साथ 40वें पायदान पर पहुँच गया है।
  • पिछले वर्ष इस सूचकांक में भारत 36वें स्थान पर था।
  • इस वर्ष भारत ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में 16 .22 का स्कोर हासिल किया है। भारत के स्कोर में पिछले वर्ष के मुकाबले 7% वृद्धि हुई है। परन्तु अन्य देशों के मुकाबले तुलनात्मक प्रदर्शन के आधार पर भारत की रैंकिंग में चार स्थानों की गिरावट आई है।

इस सूचकांक में 42.66 के स्कोर के साथ अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद यूनाइटेड किंगडम, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी और आयरलैंड का स्थान है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लाइसेंसिंग, तकनीक हस्तांतरण, पंजीकरण की मुश्किल आवश्यकताएं, बायो-फार्मास्यूटिकल बौद्धिक संपदा की सुरक्षा के लिए सीमित फ्रेमवर्क, लम्बी प्रक्रिया इत्यादि में सुधार करने की आवश्यकता है। इस सूचकांक में 45 सूचकों जैसे पेटेंट, ट्रेडमार्क, कॉपीराइट, ट्रेड सीक्रेट प्रोटेक्शन इत्यादि के आधार पर देशों का मूल्यांकन किया गया है।