काम्या कार्तिकेयन माउंट अकोंकागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की

February 10, 2020

मुंबई की 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट अकोंकागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं।

मुंबई की काम्या कार्तिकेयन नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती हैं।  उन्होंने एंडीज़ पर्वत श्रृंखला के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके रिकॉर्ड बनाया है, वे इस पर्वत पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की बालिका हैं। इससे पहले अगस्त, 2019 में उन्होंने माउंट मेंतोक कांगरी II पर चढ़ाई की थी।

काम्या कार्तिकेयन  ने 9 वर्ष की आयु में हिमालयी क्षेत्रों  में ऊंचाई वाले इलाकों में ट्रैकिंग की। उन्होंने 2021 तक “Explorers Grand Slam” को पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

“Explorers Grand Slam”

“Explorers Grand Slam” के तहत किसी व्यक्ति को विश्व के सात सबसे ऊँचे पर्वतों पर चढ़ाई करने का लक्ष्य हासिल करना पड़ता है तथा उत्तरी व दक्ष्णि ध्रुव पर भी पहुंचना पड़ता है। यह सात ऊँचे पर्वत हैं : माउंट एवेरेस्ट, देनाली, अकोंकागुआ, किलिमंजारो, विन्सन तथा दो अन्य चुने हुए उच्च पर्वत शिखर शामिल होते हैं।