कैटलिन नोवाक हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति नियुक्त

May 17, 2022

कैटलिन नोवाक को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना गया हैं। वह 44 साल की उम्र में हंगरी की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति भी हैं। राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने जेनोस एडर की जगह ली है। नोवाक पांच साल के कार्यकाल के लिए इस पद पर रहेंगी।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • 10 मार्च को नोवाक को हंगरी की संसद द्वारा देश के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।
  • 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पीटर रोना उनके प्रतिद्वंद्वी थे।

हंगेरियन राजनीतिक दल

कैटलिन नोवाक हंगेरियन सिविक एलायंस की सदस्य हैं। उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में भी काम किया है। चौथी विक्टर ओर्बन सरकार के अंतर्गत, उन्होंने वर्ष 2020 से 2021 तक पारिवारिक मामलों की मंत्री के रूप में भी कार्य किया था।