कुरील द्वीप समूह विवाद May 2, 2022
जापान के कथन के अनुसार कामचटका प्रायद्वीप के पास चार द्वीपों पर रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जापानी इन द्वीपों को ‘उत्तरी क्षेत्र’ के नाम से जानते हैं जबकि रूस उन्हें ‘कुरिल’ कहता है।
महत्वपूर्ण बिंदु
- यह द्वीप जापान के होक्काइडो से लेकर रूस के कामचटका प्रायद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे तक प्रशांत महासागर के उत्तर में विस्तृत हैं।
- इन द्वीपों पर जापान और रूस के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।
- फुमियो किशिदा के नेतृत्व वाली जापानी सरकार ने इन द्वीपों के स्वामित्व को लेकर अपनी गति तीव्र कर दी है।
- लगभग 20 वर्षों में पहली बार जापान ने द्वीपों को ‘अवैध रूप से कब्ज़े वाले क्षेत्र’ के रूप में वर्णित किया है।
- इस शब्द का प्रयोग आखिरी बार 2003 में जापान के विदेश मंत्रालय द्वारा किया गया था।
सैनिक अभ्यास
कुरील द्वीप विवाद से हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति खतरे में रहने की आशंका को तेज करते हुए रूस ने इन द्वीपों पर सैन्य अभ्यास किया है।