लिथुआनिया में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा भारतीय दूतावास खोलने की अनुमति

May 2, 2022

27 अप्रैल, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लिथुआनिया में एक नया भारतीय दूतावास खोलने के प्रस्ताव को अनुमति दी गयी। यह बाल्टिक क्षेत्र में भारत का प्रथम पूर्ण दूतावास होगा।

महत्वपूर्ण बिंदु

  • ताइवान के द्वारा एक वास्तविक दूतावास खोलने की अनुमति देने के बाद लिथुआनिया चीन के साथ एक राजनयिक विवाद के केंद्र में है।
  • लिथुआनिया पहला बाल्टिक देश था जिसने वर्ष 2008 में भारत में एक दूतावास खोला था।
  • भारतीय अधिकारियों ने इससे पहले वर्ष 2005 में दूतावास खोलने का प्रस्ताव रखा था।
  • लिथुआनिया की राजधानी विलनियस ने अब तक केवल भारत के मानद वाणिज्य दूतावास की मेजबानी की है जिसको 2015 में खोला गया था।

लिथुआनिया के साथ चीन के संबंध

ताइवान द्वारा लिथुआनिया की राजधानी में एक गैर-राजनयिक कार्यालय को खोलने के बाद, चीन ने लिथुआनिया के साथ अपने संबंधों को कम कर दिया।