मालदीव पुनः राष्ट्रमंडल देशों में शामिल

February 5, 2020

मालदीव 1 फरवरी, 2020 पुनः राष्ट्रमंडल से जुड़ गया है, यह राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य बन गया है। राष्ट्रमंडल में जुड़ने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने दिसम्बर, 2018 में आवेदन किया था। पहले मालदीव 1982 में राष्ट्रमंडल में शामिल हुआ था, 2016 में मालदीव राष्ट्रमंडल से अलग हो गया था।

मालदीव

मालदीव हिन्द महासागर में स्थित एक छोटा सा द्वीपीय देश है, इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किलोमीटर है। मालदीव की जनसँख्या 4,27,756 है। मालदीव की राजधानी माले में स्थित है। मालदीव की मुद्रा मालदीवियन रूफिया है।

राष्ट्रमंडल देशों का संगठन

यह उन देशों का अंतर्राष्ट्रीय अंतर सरकारी संगठन है जो ज्यादातर ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे। इसे 1949 में लंदन घोषणा द्वारा स्थापित किया गया था। अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप और प्रशांत के कई देश राष्ट्रमंडल में शामिल हैं। वर्तमान सदस्यता में 54 देशों (भारत सहित) शामिल हैं। यह सदस्यता मुक्त और समान स्वैच्छिक सहयोग पर आधारित है। रानी एलिजाबेथ द्वितीय राष्ट्रमंडल की प्रमुख हैं । वह राष्ट्रमंडल के 16 सदस्यों की प्रमुख भी है जिसे राष्ट्रमंडल क्षेत्र कहा जाता है।